खरगोन मध्यप्रदेश

खरगोन तिरंगा बनाने में 1827 महिलाएं जुटी अब तक 574 समूहों ने मिलकर बनाये 35 हजार तिरंगे

खरगोन तिरंगा बनाने में 1827 महिलाएं जुटी अब तक 574 समूहों ने मिलकर बनाये 35 हजार तिरंगे

कबीर मिशन समाचार

खरगोन। हर घर तिरंगा अभियान जिले में गति पकड़ चुका है। अभियान में 4 लाख घरों में तिरंगा लहराने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के 574 समूहों को चयन कर कार्य मे लगा दिया है। एनआरएलएम की परियोजना अधिकारी सीमा निंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा निर्माण का कार्य समूहों की महिलाओं को मिला है। यह इनके सौभाग्य की बात है। जिले में अब तक 1827 महिलाओं ने 35 हजार से अधिक तिरंगे बना दिये है। अभी भी बड़ी संख्या में तिरंगे निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 574 समूहों के द्वारा 218 केंद्रों पर निर्माण केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों से 25 रुपये प्रति तिरंगा कोई भी नागरिक प्राप्त कर सकते है। एनआरएलएम की श्रीमति निंगवाल ने बताया कि जनपद स्तर के 403 शासकीय कार्यालयों से मांग प्राप्त हुई है। समूह की महिलाएं ही अपने स्तर पर कपड़ा खरीदी करने के बाद निर्माण कार्य मे जुटी है।

20 बाय 30 इंच का होगा तिरंगा

समूहों द्वारा बनाये जा रहे तिरंगों का आकार 20 बाय 30 इंच का होगा। इसमें उपयोग होने वाला कपड़ा मिश्रीत है। जिसे आम बोलचाल की भाषा मे साटन का कपड़ा कहा जाता है। तिरंगा निर्माण का कार्य जिले की सभी जनपदों के समूहों द्वारा किया जा रहा है।

About The Author

Related posts