दिल्ली देश-विदेश पंजाब भोपाल मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

आम आदमी पार्टी का राजगढ़ जिले में हुआ विस्तार, आप ने आगामी चुनाव के लिए फैला दिए पेर

आगामी चुनाव को लेकर आम पार्टी ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अपना परचम लहराने की तैयारियां आरंभ कर दी

सारंगपुर। आम आदमी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की भावनाओं को देखते हुए राजगढ़ जिले में अपने कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जा रही है। इसी क्रम में आम पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल की सहमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह व प्रदेश संगठन सचिव ठाकुर नरेंद्र दांगी की अनुशंसा पर राजगढ़ जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के द्वारा राजगढ़ जिले के सारंगपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर एम,ए,अलीबाबा (सदर ) को नियुक्त किया गया। वहीं जिम्मेदारियों का निर्वाह करने वाले पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता अश्विन सिंह छाबड़ा को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी एम,ए,अलीम बाबा ने कहा कि सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में हम सब मिलकर राजनैतिक क्रांतियों के लिए संकल्पित होकर जनता की सेवा करेंगे।

नगर सारंगपुर में एक विशाल सदस्यता अभियान शिविर भी आयोजित किया गया था जिसमें सारंगपुर विधानसभा के करीब 250 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया है। जो एक विशाल पार्टी बनकर उभरेगी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में।

About The Author

Related posts