राजगढ़ समाज

मलकाना में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री देवनारायण भगवान जन्म उत्सव एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन रखा गया।

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ मध्य प्रदेश पवन मालवीय

संडावता। मलकाना में प्रति वर्ष अनुसार ईस वर्ष भी ग्राम पंचायत संडावता के अंतर्गत आने वाले गांव मलकाना में गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें पिछले पांच दिनों से भगवान श्री देवनारायण जी की कथा का आयोजन भी रखा गया था। कथा में हजारों की संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे। कल गांव के ही मुखिया पटेल सूरजसिंह गुर्जर द्वारा महा आरती कर कथा का समापन किया।

कई दिनों से देवनारायण जन्मोत्सव को लेकर तैयारी चल रही थी। जिसमें चल समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया। शोभायात्रा श्री देवनारायण भगवान मंदिर मलकाना से प्रारंभ होकर संडावता के मुख्यमार्गो से श्री देवनारायण भगवान मंदिर मलकाना पर समापन किया गया। जिसमें सेंकड़ों की संख्या में आस पास के क्षेत्रवासी सामिल हुए। अनेक जगह पर भगवान श्री देवनारायण जी का स्वागत और पूजा अर्चना कर लोगों ने आशीर्वाद लिया। जिसके बाद भोजन प्रसादी की गई। दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहा।

About The Author

Related posts