कलेक्टर श्री सिंहविकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का जिले में हुआ शुभारंभकलेक्टर ने ग्राम हड़ाई में किसानों को नरवाई नहीं जलाने का संकल्प दिलाया
कबीर मिशन -संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
आगर मालवा 29 मई। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के कृषक, खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाएं, जिससे दोहरी इनकम होगी तो आर्थिक रूप से समृद्धि आएगी। खेती के साथ में पशुपालन सरलता से किया जा सकता है, इसे अपनाना चाहिए।
कलेक्टर ने ग्राम सोयतकलां के कृषक गजानंद कुशवाह का उदारहरण देते हुए कहा कि उनकी भांति जिले के अन्य कृषक भी खेती के साथ में पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन आदि कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर आत्मनिर्भर बने।
कलेक्टर श्री सिंह ने आज ग्राम हड़ाई में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के जिला स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया।
कलेक्टर ने कहा कि एक समय था जब नरवाई जलाने वाली घटनाओं में पंजाब राज्य अग्रणी था, लेकिन अब मध्यप्रदेश में इस तरह की घटनाएं अधिक हो रही। उन्होंने नरवाई नहीं जलाने एवं उसका उचित प्रबंधन करने के लिए किसानों को संकल्प दिलाया। किसानों द्वारा भी अपने दोनों हाथ उठाकर खेतों में कभी नरवाई नहीं जलाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह चौहान, श्री प्रहलाद सिंह चौहान, श्री महेश शर्मा तनोडिया, किसान संघ के राघुसिंह, किसान संघ ब्लाक अध्यक्ष श्याम सिंह सौंलकी, जनपद पंचायत सदस्य नारायण लाल मालवीय,सरपंच सतपाल सिंह चुंडावत, शम्भुसिंह,आदि मंसाचीन थे।
कार्यक्रम में राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर के कुलगुरू (वाइस चांसलर) डॉ. अरविन्द कुमार शुक्ला, द्वारा कृषकों को फसल विविधिकरण के साथ उत्पादन लागत को कम करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी अतिआवश्यक है,
आज आधुनिक तकनीक माध्यम से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जिवामृत, घनजिवामृत, बीजामृत आदि तैयार करने के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. ए.के. दिक्षित द्वारा रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से मृदा में घटते कार्बेन
अनुपात पर चिंता व्यक्त की एवं कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर देसी गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट आदि के उपयोग करने की सलाह दी गई। उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गयासाथ ही मिट्टी परीक्षण व पौषक तत्वों के महत्वों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एसडीएम अगर श्रीमती किरण बरबड़े, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सुरूची सोनी, किसान राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, लालसिंह चुण्डावत, भुपेंद्र सिंह राठौर, विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।