खरगोन

खरगोन पुलिस सेवा में सदैव तैयार रात 3 बजे कुरेश को मुश्किल समय में खरगोन पुलिस का मिला सहयोग

कबीर मिशन समाचार/खरगोन,

जिला प्रतिनिधि,

विशाल भमोरिया,

खरगोन। पुलिस विभाग का एक ध्येय वाक्य है देशभक्ति जनसेवा। इस ध्येय वाक्य को पूरा करने में खरगोन पुलिस सदैव तत्पर रहती है। ऐसा खरगोन के कुरेश दम्माम भी कह रहे है। मामला गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि का है। कुरेश दम्माम नागपुर से खरगोन आ रहे थे। तभी अचानक शहर से तीन किमी दूर काजलपुरा में उनके चार पहिया वाहन में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई।

वाहन चालक ने आगे गाड़ी ले जाने से मना कर दिया। ऐसे में कुरेश और परिवार के सदस्य गाड़ी को धक्का लगाकर लाने लगे। इस बीच उनकी गुड़िया ने पुलिस सेवा के लिए 100 डायल कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस उनकी सेवा में हाजिर हुई और उन्हें घर तक सही सलामत पहुँचाया। शुक्रवार दोपहर को खरगोन पुलिस के इस कार्य के लिए दम्माम ने वीडियो जारी कर खरगोन पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

About The Author

Related posts