मंदसौर

ताखाजी सिंचाई परियोजना की स्वीकृति मिली, 46.86 करोड़ से होगा निर्माण

कबीर मिशन समाचार

सुरेश मैहर संवाददाता गरोठ

विधायक देवीलाल धाकड़ ने माना मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री और कैबिनेट का आभार

9 गांव की 3200 हेक्टयर भूमि होगी सिंचित

गरोठ। गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना ताखाजी सूक्ष्म मध्यम सिंचाई परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट ने इस पर मंजूरी दे दी है। करीब 46 करोड़ 86 लाख की लागत से उक्त परियोजना का निर्माण होगा। इससे 9 गांव की 3200 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। विधायक देवीलाल धाकड़ ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ओर केबिनेट के शामिल सभी मंत्री सदस्यों का आभार माना।

,


ताखाजी सूक्ष्म मध्यम सिंचाई परियोजना गरोठ विधानसभा के लिए वरदान साबित होगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। विधायक देवीलाल धाकड़ इसकी स्वीकृति के प्रयासरत थे। धाकड़ ने जल संसाधन विभाग के स्थानीय अधिकारियो से उक्त परियोजना की डीपीआर बनवाई। साध्यता प्राप्त होने के साथ ही भोपाल में अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की ओर स्वीकृति के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से भेंट की।

,

विधायक धाकड़ लगातार विभागीय अधिकारियों से इसका फॉलोअप लेते रहे। आज इसी का सार्थक परिणाम हम सबके सामने है। मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक में ताखाजी सूक्ष्म मध्यम सिंचाई परियोजन को स्वीकृति मिल मंजूरी दे दी गई है। करीब 46 करोड़ 86 लाख की लागत से उक्त परियोजना का निर्माण होगा। इससे 9 गांव की 3200 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। विधायक देवीलाल धाकड़ ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ओर केबिनेट के शामिल सभी मंत्री सदस्यों का आभार माना। विधायक धाकड़ ने कहा भाजपा सरकार किसानों की सरकार है और मुख्यमंत्री भी किसान का बेटा है वह किसान की हर पीड़ा को समझते हैं। ताखाजी परियोजना सिंचाई के क्षेत्र में वरदान साबित होगी। इससे क्षेत्र का करीब 3200 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा।

About The Author

Related posts