आगर-मालवा राजनीति

भाजपा युवा मोर्चा की विधानसभा क्षेत्र की बैठक सम्पन्न

कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मध्यप्रदेश
आगर मालवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की आगर विधानसभा बैठक चुनाव कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमे विधानसभा प्रभारी प्रकाश मोदी, भाजपा जिला महामंत्री ओम मालवीय, भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश गवली, मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष मयंक राजपूत आदि मंचासीन उपस्थित थे।

अतिथियों ने युवा कार्यकर्ताओं को उद्बोधन देते हुए कहा कि यह चुनाव स्वाभिमान का चुनाव है। यह लडाई किसी दल की लडाई नहीं कांग्रेस काल में जनता ने बहुत बुरा काल देखा है। इसलिए ज़रुरत है कि भाजपा का कमल हर बूथ पर खिलाए। आपकी की मेहनत से मध्यप्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। अलग ही अंदाज में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया.

बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री आयुष तिवारी ने किया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। बैठक का आभार युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान ने किया।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

About The Author

Related posts