दतिया राजनीति

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त

दतिया से नगर संवाददाता विकास वर्मा की रिपोर्ट
दतिया // लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन क्षेत्र 02 भिण्ड (अजा) अंतर्गत दतिया में स्थित विधानसभा क्षेत्र सेवढ़ा 20, भाण्डेर 21 (अजा) तथा दतिया 22 हेतु विधानसभा वार अभ्यार्थियों के निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए है सहायक व्यय प्रेक्षक में विधानसभा सेवढा-20 हेतु विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम इंदरगढ अरूण माथुर मो. नम्बर 7773018489,भाण्डेर-21 (अजा) डिवीजनल अकान्टेंट राजघाट नगर सभांग दतिया शिशिर गोस्वामी मो. नम्बर 9711793489 तथा विधानसभा दतिया -22 विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम दतिया देवेन्द्र कुमार मो. नम्बर 9425110561 शामिल है

About The Author

Related posts