राजगढ़

बजरंग दल और पुलिस प्रशासन ने गायों के सींग पर लगाएं रेडियम।

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़ मध्य प्रदेश पवन मालवीय

राजगढ़। राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले कुरावर थाना प्रभारी आर के शक्तावत, संदीप विश्वकर्मा, प्रमोद शर्मा, और विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता गौ रक्षक दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, जीवन, अभिषेक, राजीव, दीपक शर्मा, कुरावर टीम विनय दीक्षित, ने मिलकर एक विशेष मुहिम चलाई है। जिसमें रोड पर बैठी आवारा गायों के सिंग पर लाल कलर का रेडियम लगाया गया। जिससे कि वह रात में दिखाई दे जिसकी वजह से रात में होने वाले एक्सीडेंट पर नियंत्रण हो सके।

रेडियम अभियान को लेकर आज तीज बड़ली हनुमान मंदिर के नीचे रोड पर बैठी गौ माताओं के सींग पर रेडियम लगाया गया। रेडियम लगभग 50 से 100 गायों को लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मुहिम में तेजबली से लेकर पीलूखेड़ी तक सभी गायों के सींग पर रेडियम लगाया जाएगा। जिससे रोड पर बैठे आवारा पशुओं के सिंगो पर रेडियम लगने से रात में कोई घटना ना घटे सके। इस लिए यहां प्रयास किया जा रहा है। देखने में आया है की अक्सर आए दिन रोड पर गायों का एक्सीडेंट होता रहता है। रेडियम लगने से इसकी संभावना में कमी हो सके। इसलिए रेडियम लगाने का प्रयास सब के सहयोग से किया जा रहा है।

About The Author

Related posts