देश-विदेश भोपाल मध्यप्रदेश राजगढ़ राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा। नगर कांग्रेस कमेटी पचोर ने किया स्वागत।

कबीर मिशन समाचार पचोर/राजगढ़, देवेंद्र सिंह भिलाला

राजधानी भोपाल से आ रही पैदल भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत पचोर नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी वा नगर कांग्रेस कमिटी जिला राजगढ़ के तत्वधान में किया गया l

भोपाल से चली आ रही भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी श्री रविंद्र साहू जी ने मीडिया से बात करते हुऐ बताया की यहाँ यात्रा हमारे माननीय राहुल गाँधी जी के निर्देशन में पूरे भारत देश में निकाली जा रही है।

देश में आपसी सदभावना, सम्मान, प्यार-मोहब्बत, आपस में भाईचारा बना रहे तथा बीजेपी शासन में बढ़ाती हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक तंगी, किसानो और गरीबों पर हो रहे आर्थिक शोषण देश में हो रही आर्थिक मंदी को देखते हुऐ माननीय राहुल गाँधी जी पुरे देश में ये यात्रा निकाल रहे हैं l

यात्रा का स्वागत बोड़ा नाके पर किया गया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जी बंसल, सेवादल जिला अध्यक्ष देवेंद्र पाराशर, राजेन्द्र जी जाट, दामु जी लहरी, कांग्रेस जिला महामंत्री सीताराम जी लहरी, जनपद सदस्य बनवारी मालवीय, युवा ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज रजक, नीलू दुबे जी, कला मालवीय जी, रीना मालवीय जी, हेमंत पंडित जी , सुमित नागर जी , अमित मेहता जी आदि कांग्रेस युवाजन मौजूद रहे l

About The Author

Related posts