धार मध्यप्रदेश राजनीति

मनावर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यालय मनावर में धार रोड पर शुरू किया गया।

कबीर मिशन समाचार पवन सावले

मनावर- बुधवार को मनावर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यालय मनावर में धार रोड पर शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद प्रत्याशी सावित्री ठाकुर प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, धार सांसद छतर सिंह दरबार, धार जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, विधानसभा प्रभारी अशोक जैन के अतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ठाकुर ने सभी के बीच लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि इस बार भाजपा धार जिले की सभी तहसीलों से भारी मतों से विजय होने जा रही है क्योंकि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और दैनिक प्रचार की गतिविधियों से स्पष्ट दिखाई दे रहा है। लोकसभा प्रत्याशी ने विश्वास दिलाया कि चुनाव के पश्चात लगातार मनावर के कार्यकर्ताओं से जीवित संपर्क में रहेंगी और हर तरह की सहायता व सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी।

कार्यालय शुभारंभ के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन कृष्णा गार्डन इंदौर रोड़ पर किया गया। जहां पर कार्यालय शुभारंभ के पश्चात मनावर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर ने सभी से आने वाले चुनाव में देश की उन्नति के लिए भाजपा को मतदान करने की अपील की। वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा ने संगठन के कार्य शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उक्त जानकारी भाजपा कार्यकर्ता अंकित शुक्ला ने दी।

About The Author

Related posts