देश-विदेश भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

भोपाल: कांग्रेस पार्टी की 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची फाइनल, 60 वर्तमान विधायक होंगे तो वहीं 40 नए चेहरे

भोपाल: मध्य प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। डेट की घोषणा से पहले ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के चयन में जोर लगा रही हैं। भाजपा की एक सूची जारी हो चुकी है और दूसरी जल्द आने वाली है। इसी तरह कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगाने जा रही है। संभावना है कि नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए खासी अहमियत वाले होंगे। इस बात से दोनों राजनीतिक दल वाकिफ हैं। यही कारण है कि दोनों पार्टियां फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है। दोनों दल सबसे ज्यादा जोर उम्मीदवारों के चयन पर दे रही हैं।

राज्य में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है, जिसमें 39 नाम थे। अब पार्टी 50 से ज्यादा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए दिल्ली में राज्य के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी हो चुकी है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उम्मीदवारों की सूची को लेकर कहा कि जब हमें लगेगा लिस्ट जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीदवारों का नाम घोषित करने में कोई जल्दी नहीं है।

कांग्रेस की लिस्ट में हो सकते हैं 100 से ज्यादा नाम

एक तरफ भाजपा पहली सूची जारी करने के बाद दूसरी सूची को अंतिम रूप दे रही है तो वहीं कांग्रेस भी उम्मीदवारों के चयन में जुटी है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी ही आएगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक हो रही है। पार्टी सूत्रों की बात पर भरोसा करें तो जो 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची आने वाली है, उसमें लगभग 60 वर्तमान विधायक होंगे तो वहीं 40 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

About The Author

Related posts