उत्तरप्रदेश देश-विदेश

रामकोला सामुदायिक भवन में भाजपा मंडल कार्य समिति का बैठक हुआ।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर रामकोला सामुदायिक भवन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामकोला के मण्डल कार्य समिति की आवश्यक बैठक हुई। जिसमे मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड रहे। कार्यक्रम का शुभ आरंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम से हुआ। लोक सभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा मण्डल का आवृत लिया गया। विशिष्ट अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि अगर बूथ जीत गए तो चुनाव जीत जायेंगे। मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह चुनाव भारत का भविष्य निर्धारण करेगा। मोदी जी ने नारा दिया 400 पर तो विपक्षी भी मान रहे है कि 400 से अधिक सीटें आयेगी। योगी जी का नारा है 70 पार और कुशीनगर की जनता का कहना है आठ लाख पार। योगी आदित्यनाथ महाराज की विशेष कृपा कुशीनगर पर रही है। तभी कृषि विश्व विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, और सड़को का जाल संभव है। हमे महाराज जी के विश्वाश को बनाये रखने के लिए चुनाव को रणभूमि बना देना है। आज हम सभी के पास अपार संभावना है, यह मोदी और योगी के कारण ही संभव है। आज राम मंदिर 500 सालों के बाद मिला है तो आप सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव हुआ है। पूरे विश्व मे सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही है। इसका कार्यकर्ता पूरे वर्ष भर बूथ और मण्डल पर कार्य करता है और कोई पार्टी नहीं है जो पूरे वर्ष जनता के बीच रहती हो। ना जाने कितने सनातनियों ने प्रभु राम को विराजने के सपनो के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी। लेकिन आप सभी के कारण आज जीवंत हो पाया है। आज इलेक्ट्रानिक मीडिया और प्रिंट मीडिया मुझसे प्रश्न पूछती है कि इंडी गठबंधन बहुत जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। तो मै कहता हूँ विपक्ष पताल मे या आसमान मे तैयारी कर रहा है, मुझे तो नही दिख रहा है। आज कोई ऐसा घर नही है जी लाभार्थी ना हो। आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु लाभार्थीयों से
घर घर संपर्क कर , उनसे मिस्ड काल कराये। मोदी और योगी की योजनाओ को बताये।कार्यक्रम की अध्यक्ष ता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन मण्डल महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, निशांत शुक्ल, , मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम तिवारी, रविंद्र प्रजापति, विनोद गोविन्द राव, अमरजीत गोविन्द राव, मंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल,भाजपा नेता शैलेश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण सिंह , सिमला खरवार, राहुल गोविन्द राव, अमित गोविन्द राव, राजेन्द्र राव, दरोगा कुवर सिंह, दिनेश गोंड, अमित दुबे, अमित गोविन्द राव, सिमला खरवार,, अखिलेश पाठक, राम आशीष, प्रसिद्ध नाथ दुबे,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts