कबीर मिशन समाचार -संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
आगर-मालवा। पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर 21 मई से 31 मई तक जिला मुख्यालय आगर सहित जिले के सभी 14 मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर जयंती के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि 21 मई बुधवार को पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जिला मुख्यालय कम्पनीं गार्डन परिसर स्थित गांधी उपवन परिसर पर लगाई गई।
जिसका अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित श्री मालवीय ने कहा कि लोकमता देवी अहिल्याबाई ने मंदिरों के जीर्णोद्धार के माध्यम से देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना का संरक्षण-संवर्धन किया था।
देवी अहिल्याबाई होल्कर की तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे पीएम मोदी
श्री मालवीय ने कहा कि जिस तरह से 300 वर्ष पहले देवी अहिल्याबाई ने महेश्वरी साड़ियों के माध्यम से बहनों के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए थे, वैसे ही कार्य हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी पुण्यश्लोका माता अहिल्या देवी के द्वारा निर्धारित मानदंडों पर चलते हुए भारत को परम वैभव शाली बनाने की दिशा में अनथक अभिराम परिश्रम कर रहे हे। प्रधानमंत्री जी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और उन्होंने लाखों बहनों को लखपति दीदी बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं सह संयोजक पिरुलाल कलसिया ने किया एवं आभार संयोजक भेरूसिंह चौहान ने माना। कार्यक्रम में मिडिया प्रभारी महेश शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की सूचना देते हुए कहा कि गुरुवार को नलखेड़ा में जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान उपस्थित जनों ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, सह संयोजक आभा चोपडा, प्रवेश गुप्ता, कैलाश गवली, नपा अध्यक्ष निलेश पटेल, मुकेश लोढा अशोक प्रजापत, बाबुलाल बिजापारी, मुकेश केलकर, हरिनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, बजरंग पाटीदार, भुपेंद्र सिंह दरबार, रेखा यादव, मंयक राजपूत, जगदीश गवली, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही।