भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही निंदनीय : डॉ. विक्रम चौधरी

मूलचन्द मेधोनिया सहसंपादक कबीर मिशन समाचार पत्र भोपाल मोबाइल 8878054839

भोपाल। कबीर मिशन समाचार

गोटेगांव। जिला नरसिंहपुर

जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ने पटवारी भर्ती घोटाले के खिलाफ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जी व जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना जी के नेतृत्व में सी. एम. हाउस का घेराव किया
पुलिस द्वारा शिवराज सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज व वाटर कैनन का उपयोग किया गया


जिससे जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना जी गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार डॉ. विक्रम चौधरी ने पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा व्यक्त की है। तथा कहा कि की जब भी प्रदेश के विपक्ष के द्वारा आम जनता की बात आवाज उठाई जाती है, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री जी इतने डरे रहते है कि वह पुलिस को आगे करके बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर पुलिस गुड्डागिरी दिखाते है। जिससे आम जनता तय कर लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार का बोरियां बिन्डल बांधना निश्चित है।


कई महिला कार्यकर्ता सहित अनेक कांग्रेस जन पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही में घायल हुए।भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने पर सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर किए गए इस बर्बर्तापूर्ण लाठीचार्ज की हम कांग्रेस कार्यकर्ता घोर निन्दा करते हैं।मध्यप्रदेश की जनता और पढ़े लिखे युवा छात्र छात्राएं इस अन्याय और अत्याचार को देख रहे हैं।आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसियों के खून की एक एक बूंद का हिसाब जनता ही बराबर करेगी।जनता अब इस अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

About The Author

Related posts