इंदौर के आजाद नगर में दो साल के बच्चे का घर की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह घर के अंदर खेल रहा था। हौज का ढक्कन खुला होने के कारण वह उसमें गिर गया। करीब 5 मिनट तक जब बच्चा नजर नहीं आया, तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया।
खोजते हुए, वे हौज के पास पहुंचे, जहां बच्चा पानी में गिरा हुआ मिला। उसके चाचा ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पानी की हौज में गिरने से बच्चे की मौत: इंदौर में घर के अंदर खेलने के
आजाद नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना देवनगर की है। यहां 2 वर्षीय गर्व, पुत्र गोविंद साहू, सोमवार रात पानी की हौज में डूब गया। परिवार ने बताया कि गर्व घर पर खेल रहा था, जब उसकी दादी किचन में काम करने चली गईं।
इस दौरान गर्व सीढ़ियों के नीचे बनी हौज में जा गिरा। कुछ देर बाद उसके दादा पन्नालाल सीढ़ियों से नीचे आए, तो गर्व उन्हें नजर नहीं आया। खोजने पर वह हौज में पड़ा मिला।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गर्व के पिता एक फोटो कॉपी की दुकान पर काम करते हैं। गर्व उनका इकलौता बेटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि, घटना के समय मां किचन में थीं, जबकि पिता दुकान पर थे और दादा-दादी घर पर मौजूद थे।