मंदसौर

केबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग का मनाया जन्मदिन
हजारों कार्यकर्ताओ ओर क्षेत्र वासियों ने दी बधाई

कबीर मिशन समाचार /-राहुल मेहर 8463011225

सुवासरा- विधानसभा क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री नवकरणीय ऊर्जा एव पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग का जन्मदिन भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

जैन दादावाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के आमजन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी आदि ने मंत्री डंग को जन्मदिन पर बधाई देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता मंत्री जी के आवास और जैन दादावाड़ी पर लगा हुआ था इतनी संख्या में बधाई देने वाले इष्ट मित्रों को देखकर मंत्री ढंग भी प्रसन्न नजर आए,उन्होंने सभी का आत्मीयता से आभार माना।

कार्यकर्ता अपने चहेते मंत्री के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित नजर आए स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची हुई थी,व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए भाजपा के मण्डल अध्यक्ष,ओम प्रकाश परमार,राजकुमार पोरवाल,लाल सिंह डूंगावत, भारत सिंह डांगी, बलवंत सिंह पंवार द्वारा कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील की।मंच पर इतनी ज्यादा भीड़ हो गई थी कि पैर रखने की भी जगह नहीं थी।उम्मीद से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों के जन्मदिन उत्सव पर आने से मंत्री डंग भी काफी खुश नजर आए।

खेती, किसानी कार्य की सीजन ओर अफीम फसल में नाड़ा चलने की सीजन होने के बावजूद इतनी संख्या में जनता का आना और अपने लाड़ले मंत्री का जन्मदिन मनाना कहीं ना कहीं उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

About The Author

Related posts