प्रदेश में दुसरा स्थान नगर पंचायत रामकोला को मिलने पर अधिशासी अधिकारी संतोष वर्मा को लखनऊ निदेशालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कवीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
प्रदेश में रामकोला नगर पंचायत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता ही सेवा अभियान सीटीयू क्लिनेस टेक्नोलॉजी उस श्रेणी में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
यह उपलब्धि नगर पंचायत की संगठित कार्यशैली, नागरिकों की भागीदारी, और आधुनिक तकनीकों के उपयोग का प्रमाण है।जो लखनऊ निदेशालय के द्वारा अधिशासी अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने कहा निदेशालय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह सम्मान न केवल प्रशासन के लिए, बल्कि समस्त नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है। और नगर पंचायत रामकोला ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग कर इस सफलता को हासिल किया। प्रमुख प्रयासों में शामिल हैं: घर-घर कूड़ा संग्रहण प्रणाली
– कूड़ा उठाने के लिए आधुनिक वाहनों का उपयोग। डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान नागरिकों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण – कचरे के उचित निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई गई।स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन नगर में सफाई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करना।
नगरवासियों और सफाई कर्मियों की अहम भूमिकानगर की जनता और सफाई कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने रात-दिन परिश्रम कर स्वच्छता बनाए रखने में अहम योगदान दिया।
वही इसमें सबसे बड़ा मुख्य योगदान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी डी0पीएम नीरज गोविन्द राव भी जिन्होंने समय पर मॉनिटरिंग करा के हर समय सफाई का निर्देश देते रहे।