भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती से पहले से पहले गुरुवार को एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। अधिकांश पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। हालांकि यह केवल एग्जिट पोल का अनुमान है।
,मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। आज तक के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।