उज्जैन नीमच मध्यप्रदेश

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19, 20 सितंबर को नीमच जिले में रथ, यात्रा प्रभारी जितू पटवारी करेगे जनसभा को संबोधित पुरे प्रदेश मे 11 हजार 400 किलोमीटर घूमेगी रथ यात्रा – अनिल चौरसीया।

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। भाजपा की जनविरोधी नीतियों एवम् प्रदेश के बदतर हालातो को लेकर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा नीमच जिले मे 19 सितंबर को सायंकाल 4 बजे नीमच विधानसभा क्षेत्र मे प्रवेश करेगी तथा 20 सितंबर को सुबह 10 बजे जावद विधान सभा क्षेत्र मे पहुंचेगी। जावद विधानसभा क्षेत्र से जन आक्रोश रथ यात्रा मोरवन होते हुए मनासा विधान सभा क्षेत्र मे पहुंचेगी तथा गांधी सागर होते हुए मंदसौर पहुंचेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिसके अंतर्गत नीमच जिले में निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री व राऊ के विधायक जीतू पटवारी रहेंगे। जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री बृजेश मित्तल तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि नीमच जिले भाजपा के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया कि अध्यक्षता मे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच मे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई।

बैठक मे जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने बताया कि प्रदेश भर मे यह भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश रथ यात्रा 11 हजार 400 किलोमीटर कि यात्रा तय करेगी इस यात्रा का लक्ष्य है कि प्रदेश कि जनता को गुमराह करने ओर ङराने कि राजनीति से जनता को सावधान करना है । पूर्व मंत्री तथा राऊ के विधायक जीतू पटवारी नीमच, जावद मनासा, मंदसौर, रतलाम तथा उज्जैन जिले तथा इंदौर जिले मे 1700 किलोमीटर तक कर यात्रा का नेतृत्व करेगे। इस रथ यात्रा मे शिवराज सरकार के घोटालो का तथा जनविरोधी नितीयो का पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही कमलनाथ जी के वचन पत्र को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। जन आक्रोश रथ यात्रा का नीमच विधान सभा क्षेत्र के ग्राम चल्दू मे दोपहर 3 बजे प्रवेश होगा। जहा जिला कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश रथ यात्रा कि आगवानी कि जाएगी। रथ यात्रा सायंकाल 4 बजे नीमच शहर मे प्रवेश करेगी जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच पर पहुचेगी। जन आक्रोश रथ प्रभारी जितू पटवारी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। यदि वर्षा का मौसम नही रहा तो यह जन सभा फोर जीरो चौराहे पर हो सकती है। जिला कांग्रेस कि बैठक मे पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि जन आक्रोश रथ यात्रा को सफल बनाना है।

यह शिवराज सरकार के खिलाफ एक बङा शक्ति प्रदर्शन है। जन आक्रोश रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक नन्दकिशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती, पूर्व जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम शर्मा, कांग्रेस नेता समंदर पटेल, आशा सांभर, मधु बंसल, चन्द्रशेखर पालीवाल, इदरंमल पामेचा, हरिश दुआ, कैलाश राठोर, आदि जन आक्रोश रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए, इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने भी अपने सुझाव दिए। इस जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ मे अति उत्साह देखा जा रहा है। आयोजित बैठक मे शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, मनासा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल पाटीदार, नाथूसिंह राठौर, हाजी बाबू सलिम, हारून रसीद, हिदायतुल्लाह खान, शाबीद मसूदी, ओम दिवान, संदीप चौधरी, बबली तँवर, इकबाल हुसैन, नीतीन हसीजा, मनोहर अंब, जगदीश पुनर, रविन्द्र बोहरा, जगदीश माहेश्वरी, सलीम कुरैशी, विमल शर्मा सहित बङी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

About The Author

Related posts