राजगढ़ समाज

सारंगपुर अम्बेडकर पार्क मे मनाया संविधान दिवस

सारंगपुर से धर्मेन्द्र माण्डले की रिपोर्ट

सारंगपुर संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका शपथ एवं माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस 26 नवंबर संविधान दिवस पर सारंगपुर के अंबेडकर पार्क में अजाक्स द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया एवं संविधान की शपथ लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और बाबा साहब के द्वारा मानव जाति के लिए किए गए कार्यों को समझाया 26 नवंबर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रीय कानून दिवस भी होता है। हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास है और गौरवान्वित महसूस करने वाला है।

यही वह दिन है जब वो किताब बनकर तैयार हुई थी जिसने हमें आजादी व समानता के साथ का अधिकार दिया हुआ है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। संविधान बनकर तैयार हुआ और देश को समर्पित किया गया। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।

अजाक्स के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशचंद्र मालवीय ने बताया की आज ही के दिन संविधान दिवस की स्थापना हुई थी ओर बाबा साहब ने सभी मानव जाति के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये ओर उन्होंने सभी के लिए अपने हक अधिकारों की लड़ाई लड़ी जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूर्व प्रधान अध्यापक अर्जुन प्रसाद मांडले केके असबरिया गोविंद मालवीय दुर्गा प्रसाद मालवीय सुरेश अहिरवार गोकुल प्रसाद जाटव जयराम मालवीय खुशीलाल पुष्पद पत्रकार धर्मेन्द्र माण्डले उपस्थित रहे

About The Author

Related posts