क्राइम दतिया भोपाल मध्यप्रदेश स्वास्थ

दतिया। खेत में गाय बकरी चराने की वजह बनी 5 लोगों की मौत का कारण

दतिया। आपको जान कर हैरानी होगी कि केवल गाय बकरी चराने के चलते दो पक्षों में ऐसी भयानक विवाद उपजा की 5 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यह घटना मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का जिला दतिया की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में खेत में बकरी चराने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया और मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठाई गई।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि कोई किसी की सुनने वाला नहीं रहा और गोलीबारी शुरु हो गई। इन लोगों में न जाने किस बात की गर्मी रही होगी कि गृहमंत्री के क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। केवल छोटी सी बात पर यदि ऐसे ही लोग लड़ते रहे तो देश का क्या होगा। यदि आप भी किसी के खेत में बकरी चराने जाते हैं तो जरा सावधान रहना। हाथ जोड़कर माफ़ी मांग लेना लेकिन विवाद नहीं करना वरना कहीं आपको भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जाएं। प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगो की हुई हत्या हत्या हो गई।

गाय चराने को लेकर हुआ था विवाद, खेत पर ही प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग चली। गोलीबारी में प्रकाश दांगी, रामनरेश दांगी, सुरेंद्र दांगी और राजेंद्र पाल, राघवेन्द्र पाल की गोली लगने से मौत की खबर सामने आई है। करीब आधा दर्जन लोगों की घायल होने की भी खबर है । दोनों गुटों में तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद दोनों लोगो ने सिविल लाइन थाने में कराया था मामला दर्ज।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

विवाद की जड़ बड़ी गहरी होती है। घटना कुछ तो कारण कुछ ओर ही होता है। दोनों के बीच पहले से ही तनातनी का माहौल बना हुआ था जिसको समय रहते पुलिस को पानी डालना चाहिए। बैर धीरे धीरे इतना बढ़ गया कि एक दूसरे की जान लेने पर आ गए। यह मामला तो सामने आ गया लेकिन गृहमंत्री की जिले ऐसी अनेक घटनाएं होती रहती है लेकिन राजनीति के दबाव में दबा दि जाती हैं। सुत्रो के अनुसार पत्रकार पर भी किसी विरोधी खबर लिखने का दबाव रहता है।

About The Author

Related posts