देवास समाज

देवास। क्षत्रिय राठौर समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु राशि एकत्रित की गई

कबीर मिशन समाचार जिला ब्यूरो चिफ़ पवन परमार

जिला देवास। कांटाफोड़। प्रसिद्ध तीर्थस्थल चंद्रकेशर खेड़ाखाल में क्षत्रिय राठौर समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु रविवार को सोनकच्छ समाजजनों से राशि एकत्रित की गई। इस दौरान जिला संयोजक विक्रम सिंह परमार देवास, भोपाल जिला प्रभारी मनोज राठौर हाटपिपल्या, युवा संगठन जिलाध्यक्ष सोहन राठौर कांटाफोड़, युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष सुरेश राठौर,

टोकखुर्द द्वारा सभी समाज बंधुओ के घर घर जाकर राशि एकत्रित की गई। सोनकच्छ नगर से अध्यक्ष विष्णु राठौर 11251/₹ द्वारा, जिला महामंत्री रजनीश राठौर 11000/₹ द्वारा, लक्ष्मीनारायण राठौर 15551/₹ द्वारा, तहसील अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतोष राठौर 11000/₹ द्वारा, त्रिलोक राठौर शिक्षक 5100/₹ द्वारा, प्रचार मंत्री मुकेश राठौर 5100/₹ द्वारा, कोषाध्यक्ष नितिन पिता कैलाश राठौर अगेरा 11000/₹ द्वारा यह धर्मशाला निर्माण हेतु राशि भेंट की गई। साथ ही सभी समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related posts