मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
जिला देवरिया रूद्रपुर के मदनपुर नगर पंचायत के गोला बाजार में भगवती जागरण के आयोजन में देवी गीतों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे, देवी के पचरा गीत पर महिला श्रोता भी झूम उठी
, गायक कलाकार प्रमोद परदेशी सपना शुक्ला, गोलू दबंग, और मुरली अकेला ने देवी के अनेकों गीत सुना कर श्रोताओं को भक्ति के रस में डुबो दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम
, मदनपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, इस अवसर पर नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख ने भी इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर आयोजक मंडल का हौसला बढ़ाया।
आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण के साथ चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जायसवाल,राम नरेश जायसवाल,रामाश्रय जायसवाल आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।