किसान- खेतीबाड़ी देवास देश-विदेश मध्यप्रदेश समाज स्वास्थ

देवास। जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरुक

देवास। ग्राम – मुहाई जागीर तह. – सतवास ज़िला – देवास में नव भारत फर्टिलाइजर द्वारा जैविक खेती के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया कंपनी के कृषि अधिकारी डॉ. रहीश पटेल द्वारा किसानों को जैविक खेती के लाभ के बारे में जानकारी दी उन्होनें बताया जिस तरह हम रासायनिक खादों और दवाइयों का उपयोग लगातार कर रहें हैं।

उससे हम अपनी जमीन की उपजाऊ शक्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा इनसे बचने के लिए हमे जैविक खादों और गोबर की खाद का उपयोग करना चाहिए किसान गोष्ठी में उपस्थित किसान श्री जगदीश जी, भगवान सिंह जी गुर्जर, अशोक जी, सुनील जी मोहित गुर्जर आदि उपस्थित रहें!

About The Author

Related posts