उज्जैन भोपाल

“घर – चलों, घर – घर चलों कार्यक्रम के उज्जैन प्रभारी बनाये गये धर्मेन्द्र खटीक


मूलचन्द मेधोनिया (पत्रकार भोपाल) मो. 8878054839


भोपाल ।मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक प्रदेश स्तर पर “घर – चलों घर – घर चलों” कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम समस्त ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथ स्तर पर संचालित होगा। कार्यक्रम की मानीटरिंग हेतु 07 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।


मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति विभाग भोपाल के प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं सक्रिय नेता श्री धर्मेन्द्र खटीक जी को “उज्जैन संभाग प्रभारी” नियुक्त किया गया है। वह इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफलता हेतु जिला प्रभारी, पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक,ब्लाक अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी के निरन्तर सम्पर्क में रहते हुए “घर चलों घर – घर चलों” कार्यक्रम के क्रियान्वयन की मानीटरिंग का दायित्वों का निर्वाहन करने की प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के द्रारा धर्मेन्द्र खटीक को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कांग्रेस के मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के पदाधिकारियों में सर्व श्री महेश नंदमेहर, मूलचन्द मेधोनिया,राजकुमार रत्नाकर, ओमप्रकाश अहिरवार,शिवप्रसाद अहिरवार, मुकेश अहिरवार, बकौरिया जी भगवती प्रसाद अहिरवार इत्यादि अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के प्रदेश एवं जिला के अनुसूचित जाति के नेतागणों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त कर श्री धर्मेन्द्र खटीक जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

About The Author

Related posts