आगर-मालवा देश-विदेश मध्यप्रदेश राजनीति

दिग्विजय सिंह बोले 400 उम्मीदवार खड़े हो तो आ सकता है बेलेट पेपर

कबीर मिशन न्यूज़ रवि मालवीय जीरापुर संवाददाता राजगढ़।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फॉर्मूला बताया है। उन्होंने कहा कि 400 उम्मीदवार चुनाव लड़े तो बैलेट पेपर से चुनाव हो सकता है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उन्होंने रविवार को आगर जिले के नलखेड़ा में मां बगुलामुखी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद ‘वादा निभाओ’ पदयात्रा शुरू की है। इसी यात्रा के दौरान वे लोगों को संबोधित कर रहे थे।

दिग्विजय सिंह ने लोगों से पूछा- जो लोग यहां बैठे हैं, वो बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहते हैं या मशीन से? लोगों ने कहा- बैलेट पेपर से। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- अगर राजगढ़ लोकसभा सीट पर 400 उम्मीदवार खड़े हों तो बैलेट पेपर आ जाएगा। इसके बाद पब्लिक में किसी ने कहा- मोदी जी की 400 सीटें नहीं होगीं, लेकिन 400 प्रत्याशी जरूर होंगे।

‘दिग्विजय सिंह ने शुरू की ‘वादा निभाओ’ पदयात्रा दिग्विजय सिंह 33 साल बाद अपने गृह क्षेत्र राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रविवार को उन्होंने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में ‘वादा निभाओ’ पदयात्रा शुरू की है। दिग्विजय सिंह रविवार सुबह आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचे।

यहां उन्होंने पूजा-अर्चना करने के बाद पदयात्रा की शुरुआत की।यात्रा के पहले दिन 21 किलोमीटर पैदल चले दिग्विजय पदयात्रा के पहले दिन दिग्विजय सिंह करीब 21 किलोमीटर पैदल चले। राजगढ़ जिले के मोहना में शाम को एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी शामिल हुए।

About The Author

Related posts