नीमच

जिम्नास्टिक की जिला स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता हुई संम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। 25 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय विद्यालय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन भोलियावास स्थित अली फार्म हाउस पर संपन्न हुआ। प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक हुई जिसमें नीमच जिले के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। और संभाग स्तर के लिए चयनित हुवे। जिम्नास्टिक कोच राजकुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि नेशनल जिम्नास्टिक स्कूल कॉम्पिटिशन के लिए सर्वप्रथम जिला स्तर प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमे विद्यालय के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया व संभाग के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता के निर्णायक-अजय सरदार, धीरज नायक, राहुल चौधरी रहे।और प्रतियोगिता में उपस्थित क्रीडा अधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय, योगा शिक्षक श्यामलाल मालवीय, व्यायाम शिक्षक-दिनेश धाकड़, भरत कुमावत, भारत सिंह परिहार,रूपेश मादले। प्रभारी खेल शिक्षक मुकेश भेपारिया, प्रशिक्षक राजकुमार सिन्हा, दिलीप रावल व समस्त अधिकारी कर्मचारी और प्रतियोगी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts