आगर-मालवा

जिला अध्यक्ष राठौर ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

कबीर मिशन सामाचार,

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चिंतामन राठौर ने जिलें के नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने जिलें के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।

इस पावन पर्व पर हम सभी संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में जिलें की भारतीय जनता पार्टी सरकार गरीब कल्याण के संकल्प को पूरा कर रही है।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

About The Author

Related posts