राजगढ़

पचोर नगर में अव्यवस्था के कारण आए दिन लगा रहता हैं जाम

जिला राजगढ़ /कबीर मिशनसमाचार पचोर/ पत्रकार सत्येंद्र जाटव राजगढ़ जिले पचोर से आम जनता जाम से परेशान पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में कार्यक्रम आयोजित करता है और आम जनता को बताने का प्रयास किया जाता है लेकिन पचोर नगर में अव्यवस्था और नेताओं के रिश्ता रिश्तेदार की दुकानदारों द्वारा रोड पर कब्जा के कारण नगर के मुख्य चौराहे पर आए दिन जाम लगता है जिससे आम जनता और वाहन चालक परेशान होते हैं. सबसे ज्यादा नगर के आम नागरिक परेशान होते हैं जैसे गांधी चौक पचोर मंडी रोड बाईपास पर आए दिन जाम लगता है नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए आज पचोर में लगभग 20 से 25 मिनट तक मुख्य चौराहे गांधी चौक पर जाम लगता रहा जहां की समस्या का निराकरण करने के लिए नगर प्रशासनऔर पुलिस प्रशासन की ओर से जवाबदार व्यक्ति उपस्थित नहीं रहे.

आज से 15 वर्ष के लगभग यातायात पुलिस का एक जवान की ड्यूटी रहती थी लेकिन ऐसा क्या हुआ के यातायात पुलिस के व्यक्ति को यहां से हटा दिया गया अब पुलिस प्रशासन व्यवस्था करता है क्यों ना वापस यातायात पुलिस के की ड्यूटी ही लगाई जाए जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगा मुख्य चौराहे, चौक, काव्यस्था के कारण काफी समय तक जाम का सामना करना पड़ा और आम नागरिक और वाहन चालकों के द्वारा ही जाम खुलवाया गया नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन गंभीरता से आम जनता की समस्याओं का ध्यान रखें नेता लोग आए दिन पेपर टीवी न्यूज़ अपने आप को आम जनता किसान मजदूर का सेवक हैं लेकिन जमीनी स्तर पर किसी प्रकार की सेवा नहीं दिखाई देती पचोर नगर में जबकि पचोर में राष्ट्रीय लेवल तक के नेता पेपर टीवी निजी यूट्यूब चैनल न्यूज़ चैनल में दिखाई देते हैं

About The Author

Related posts