मध्यप्रदेश मुरैना

मुरैना।दो महीने से खाद्यान्न वितरण ना होने के कारण ग्रामीणों ने तहसीलदार पोरसा को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है

धर्मेंद्र अर्गल संवाददाता
मुरैना/पोरसा। तहसील क्षेत्र के दोहरेटा गांव के लोगों ने पोरसा तहसीलदार को आवदेन देकर जय जगदम्बा स्व सहायता समूह को निरस्त करने की मांग की है।

शिकायत कर्ता करतार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जय मां जगदम्बा स्वसहायता समूह जो ग्राम पंचायत दोहरोटा में स्वचलित है। उन्होंने नौ महिलाओं को बिना उनकी सहमति के समूह में जोड़ा लिया है। उन सभी महिलाओं से ना तो कोई चर्चा की गई बल्कि उन्हें समूह में जुड़ने की जानकारी भी नहीं दी गई। अब उन्हें समूह में जो भी गतिविधि होती है। बो भी बिना उनकी सहमति और जानकारी में की गई है।

कई बार महिलाओं में ग्राम संगठन की अध्यक्ष भावना देवी को उनके समूह को एक्टिव करने और अध्यक्ष सचिव परिवर्तन के लिए कहा गया। परंतु उनका कोई जवाब नहीं आया। उस समूह को नरेश सिंह तोमर द्वारा चलाया जा रहा है। सिर्फ खाद्यान हेतु उस समूह को गलत तरीके और सदस्यों की सहमति के बिना चलाया जा रहा है।

अतः समूह की महिलाये चाहती थी। उनकी सदस्यता निरस्त कर पुन सभी की सहमति से समूह का गठन किया जाये। ग्रामीणों ने समूह पर आरोप लगाया है कि समूह द्वारा गांव में 2 माह से राशन वितरण नहीं किया है। ग्रामीणों को जो म.प्र. शासन के द्वारा जो राशन गेहूं, चना मिट्टी का तेल एवं नमक आदि सामग्री मिलती है वो आजतक नहीं दी गई है। सिर्फ ग्रामीणों को गेहूं दिये जाते है।

जिसका 5 माह पूर्व में इसका विरोध सभी ग्रामीणों ने किया था। तब फूड इंस्पेक्टर उमेश शर्मा आये थे 400 से ज्यादा ग्रामीणों ने विरोध किया था। लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।

वहीं तहसीलदार से ग्रामीणों ने जय माँ जगदम्बा स्वसहायता समूह को निरस्त करने की मांग की है।

About The Author

Related posts