राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में ससुर ने अपनी बहू का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को बहू ने यह शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आरोपी ससुर अभी फरार है।घटना 5 फरवरी की है। बहू (27) ने बताया कि साढ़े 11 बजे उसके ससुर (52) उसके कमरे में घुस गया। मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। जब इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता कुछ दिन धमकी के कारण चुप रही।बाद में हिम्मत जुटाकर वह पुलिस थाने पहुंची। कुरावर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ धारा 64 (2)F, 351(3) BNS के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने बताया किआरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।