धार

धार। 31 अक्टूबर को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश शासन एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशान एवं कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन व पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फार यूनिटी का आयोजन जिला मुख्यालय पर प्रातः 7:00 बजे लालबाग से प्रारंभ होकर घौड़ा चौपाटी – टी.व्ही.एस. शौरूम – त्रिमूर्ति चौराहा होते हुए इंदौर नाका से वापस लालबाग परिसर में सम्पन्न किया जाकर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। विकासखण्ड/ग्रामीण स्तर पर भी रन फ़ार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। जिस हेतु सभी कार्यालय प्रमुख भी अपने स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों मे भी उक्त दौड़ का आयोजन करायेगे।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रृखंला में एक नवंबर को जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश गान से शुभारंभ करते हुए दौड़ का आयोजन प्रातः 7 बजे लालबाग से प्रारंभ होकर घौड़ा चौपाटी -टी.व्ही.एस. शौरूम -त्रिमूर्ति चौराहा होते हुए इंदौर नाका से वापस होकर लालबाग परिसर में सम्पन्न की जाएगी। उक्त आयोजन हेतु अधिनस्थ संस्था के खिलाड़ियों/छात्र-छात्राओं/एन.सी.सी./एन.एस.एस/शासकीय/अद्धशासकीय/स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य आदि अधिकारी/कर्मचारियों को रन फार यूनिटी एवं मध्यप्रदेष स्थापना दिवस दौड़ में उक्त दिनांकों को इच्छुक प्रतिभागी दौड़ में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते है। रिपोर्ट पवन सावले

About The Author

Related posts