राजस्थान के सांवरिया जी के दर्शन के बाद शाजापुर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाने से मिली जानकारी के
अनुसार, शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में (एमपी 07 सीसी 5925) सफेद रिट्ज कार पेड़ से टकरा गई।
हादसे में मोहन पिता भेरु सिंह गुर्जर और अशोक पिता भागीरथ सौराष्ट्रीय की मौत हो गई। दोनों शाजापुर के निवासी थे।वहीं लोकेश पिता अनोखी लाल मालवीय (30) और पंकज पिता राम रतन चौहान (32) घायल हैं। ये भी शाजापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक अशोक सौराष्ट्रीय अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। उनके 6 बच्चे हैं, जिनमें 4 बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनों मृतकों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।