देश-विदेश हरियाणा

हरियाणा। यमुनानगर। रावण का पुतला लोगों पर गिरा इससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

कबीर मिशन समाचार। हरियाणा

हरियाणा। दशहरे पर कल देशभर में बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। हरियाणा के यमुनानगर में रावण का पुतला लोगों पर गिर गया। इससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं। दरअसल दहन के बाद कुछ लोग रावण के जलते पुतले की तरफ बढ़ गए जिससे वे जलते पुतले के नीचे आ गए उधर, यूपी सहित कुछ राज्यों में बारिश के चलते दशहरा आयोजनों में बाधा आई. कहीं-कहीं रावण के पुतले गल गए या टेढ़े हो गए दिल्ली के रामलीला मैदान पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली के राम लीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए। देहरादून के परेड ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे बिहार की राजधानी पटना में CM नीतीश कुमार ने बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया। पटना के गांधी मैदान में रावण दहन से पहले रावण का पुतला धड़ाम से नीचे गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ जमकर तालियां बजाने लगी। लोग हंसने लगे हालांकि, रावण दहन के लिए आयोजकों ने क्रेन की मदद से फिर से रावण को खड़ा कर दिया है। इसके बाद रावण दहन हुआ UP में बारिश के बीच भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया।

वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और मुजफ्फरनगर में रावण धू-धूकर जला। वाराणसी में 75 तो अयोध्या में 22 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मथुरा में ठाकुर राजाधिराज द्वारकाधीश ने घोड़े पर बैठकर रावण का वध किया। रावण के पुतले का दहन होते ही जय श्रीराम के नारे लगे वहीं, बारिश और तेज हवा की वजह से कई जगहों पर रावण के पुतले ढह गए हैं।

मथुरा सदर बाजार और मुजफ्फरनगर में रावण का पुतला हवा से गिर गया पंजाब के अमृतसर में भी दुर्गियाना मंदिर परिसर में रावण दहन किया गया। जम्मू के गांधी नगर स्थित दशहरा मैदान में दशहरा के अवसर पर रावण का पुतला जलाया गया। लद्दाख के लेह में दशहरा के अवसर पर पोलो ग्राउंड में रावण का पुतला जलाया गया। कोलकाता में दशहरा के अवसर पर सेंट्रल पार्क के साल्ट लेक में 50 फीट का रावण का पुतला जलाया गया। असम के गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दशहरा के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

About The Author

Related posts