कबीर मिशन -संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर आगर मालवा।
भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा विशाल होली मिलन समारोह अग्रसेन वाटिका आगर में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के नेतृत्व यह होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिले भर से आये कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने समारोह में भाग लिया तथा संगीत और रंग गुलाल और फुलों से पारंपरिक तरीके से त्योहार को मनाया।
सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने खूब फाग गाये तथा संगीत की ध्वनि में थिरकते दिखाई दिये। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने फुल और रंग अबीर से हुड़दंग होली खेली और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
चल रहे लोकसभा और विधानसभा के सत्रों की वजह से सांसदगण समारोह में उपस्थित नहीं रह सके। जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत सहित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ रंग खेलते नजर आये तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार रंगों के बिना हमारा जीवन सुना रहता है ठीक उसी प्रकार कार्यकर्ताओं के बीना पार्टी का हर आयोजन अधुरा रहता है। होली का ये त्यौहार प्रेम सौहार्द तथा रंगों का है जिले के हर एक नागरिक के जीवन में खुशहाली का संचार हो तथा जिला उत्तरोत्तर विकास करें यही ईश्वर से प्रार्थना है।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से विधायक मधु गेहलोत,पुर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह यादव, दिलीप सकलेचा, गोविन्द सिंह बरखेडी, चिंतामण
राठौर,भेरुसिंह चौहान,पुर्व विधायक फुलचंद वेदिया, गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय,राणा विक्रमसिंह, जिला महामंत्री डॉ गजेन्द्र सिंह चंद्रावत,कैलाश गवली,श्यामसिंह परिहार,संगीता देसाई,बाबुलाल यादव,
निलेश पटेल,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद, पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि समेत जिले
भर से आये कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालक जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने किया व आभार जिला महामंत्री डॉ गजेन्द्र सिंह चंद्रावत ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।