खरगोन देश-विदेश भोपाल मध्यप्रदेश रोजगार स्वास्थ

दो थानाक्षेत्रो में चल रहा था अवैध हथियारों की फैक्ट्री, विशेष ऑपरेशन प्रहार मे 9 आरोपियो से 70 अवैध हथियार, निर्माण सामग्री जप्त।

कबीर मिशन समाचार खरगोन जिला प्रतिनिधि विशाल भमोरिया

खरगोन। पुलिस ने जिले में चल रहे अवैध हथियार निर्माण कारखानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 पिस्टलों के साथ ही निर्माण सामग्री बरामद की है। मामले में 9 आरोपियों वको गिरफ्तार किया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना गोगांवा के ग्राम सिगनूर एवं थाना भगवानपुरा के ग्राम धुलकोट के बाहर अलग अलग टीमो ने दबिश दी।

यह दोनों गांव अवैध हथियार मामलों में हमेशा सक्रिय रहे है। ग्राम धुलकोट व ग्राम सिगनूर में घेराबंदी की गई ग्राम धुलकोट से कुल 33 अवैध हथियार तथा ग्राम सिगनूर से कुल 37 अवैध हथियार इस प्रकार दोनों रेड पार्टियी द्वारा कुल 70 अवैध हथियारों को जप्त किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड है।

गिरफ्तार आरोपीगणो के नाम

थाना भगवानपुरा टीम द्वारा गिरफ्तार-1.शेरसिंह पिता धर्मसिंग सिकलीगर उम्र 27 निवासी धुलकोट2. आजाद पिता छतरसिंग सिकलीगर उम्र 30 साल निवासी धुलकोट3.जगन पिता वीर सिंह सिकलीगर उम्र 35 साल निवासी धुलकोट4.नरेंद्र पिता अमरसिंह उर्फ अमरजीतसिंह सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी धुलकोटथाना गोगांवा टीम द्वारा गिरफ्तार-1. गंगाराम पिता मंगलसिंह सिकलीगर उम्र 24 साल निवासी सिगनूर2. दिलीप पिता पदमसिंह सिकलीगर उम्र 58 साल निवासी सिगनूर – गिरफ्तारी वारण्ट3. गोलू उर्फ मुड्डा पिता जलसिंह सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी सिगनूर4. विजय पिता तूफानसिंह सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी सिगनूर5. प्रदीप पिता भोमसिंह सिकलीगर उम्र 32 साल निवासी सिगनूर।

About The Author

Related posts