नीमच

सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण कर किया जा रहा अवैध कब्जा, जिले में भूमाफिया सक्रिय, नही है प्रशासन का खोफ़

कबीर मिशन समाचार

नीमच। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आदेशो की धज्जियां उड़ाते दिख रहे भूमाफिया, सरकारी जमीन पर किया जा रहा अवैध निर्माण शहर में करोड़ो की भूमियों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर आलीशान निर्माण बेखौफ होकर किया जा रहा है। इस अवैध काम मे कब्जाधारी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो सकता है। सांठगांठ के चलते हो रहे हैं अवैध निर्माण। जिसका एक मामला रोड़वेज बस स्टैंड के पास हेडगेवार मार्केट के सामने वार्ड नं 14 में देखने को मिला है। जहाँ नगर पालिका के स्वामित्व की भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण हो रहा है और नपा ने इस अवैध काम को अभी तक रोकने का प्रयास भी नही किया। रोकना तो दूर अभी तक नगर पालिका प्रशासन का इस और ध्यान ही नही है। जबकि इस अवैध निर्माण की जमीन को लेकर न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। और देखा जाए तो यहाँ साठगांठ के चलते बेख़ौफ़ अवैध पक्का निर्माण किया जा रहा है।वही इस अवैध निर्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि इस मामले को आपके द्वारा संज्ञान में आया है जिसमे संबंधित अधिकारियों से बात कर जांच करवाई जाएगी।

About The Author

Related posts