राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक युवक ने चाकू से पत्नी की नाक और ब्रेस्ट काट दिए। चरित्र शंका में उसने जानलेवा हमला किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।घटना मंगलवार रात को सारंगपुर के पाड़ल्या माता गांव की है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां से बुधवार को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महिला की मां का आरोप है
कि दामाद बेटी को पीटता था।महिला के पिता ने दी पुलिस को सूचना लीमाचौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया के मुताबिक, वारदात की सूचना महिला के पिता पीरुलाल वर्मा से मिली थी। आरोपी कमल वर्मा (30) ने चाकू से पत्नी सावत्रा बाई (36) पर हमला किया था। महिला की नाक और दाएं तरफ का ब्रेस्ट कट गया है।
सूचना मिलने पर सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह भदौरिया और महिला उपनिरीक्षक गूंजा जमादार सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। महिला के चार बच्चे (एक बेटा और तीन बेटियां) हैं।पीड़िता बोली- पहले घर ले जाकर गलत काम कियापीड़िता ने कहा, पति शराब पीकर झगड़ा करता था।
4 महीने पहले मेरे दोनों हाथ पर तलवार से हमला किया था। इसलिए मैं घर नहीं जा रही थी। मायके में रह रही थी। मां ने कहा था कि चाबी लेकर आ जाना और दोनों लड़कियों का एडमिशन करवाना था।तो मैं चाबी लेकर घर भी नहीं गई, स्कूल बैग लेने भी लड़कियों को ही पहुंचाया।
बाजार में हमारे बड़े दामाद थे। वहां से मुझे पति घर लेकर गए। घर ले जाकर पहले तो मेरे साथ गलत काम किया। फिर चाकू से मेरी नाक भी काट दी और ब्रेस्ट भी काट दिया।मां बोलीं-दामाद ने पहले तलवार से किया था हमलाघायल महिला की मां जमुनाबाई ने बताया, मैं तितरी गांव में रहती हूं।
मेरी बेटी जब 14 साल की थी, तब उसकी शादी ढाबला गांव में की थी। यह गांव डूब क्षेत्र में आ गया था। इससे मेरी बेटी-दामाद पाड़ल्या माताजी जाकर रहने लगे हैं। पाड़ल्या में बेटी के साथ पति ने पहले भी दो बार मारपीट की है। तलवार से हमला किया था। इससे उसके दोनों हाथ में चोट आई थी। शराब पीकर अक्सर दामाद मारपीट करता है।
थाना प्रभारी बोले- हत्या के प्रयास का केस दर्जथाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि महिला के पति कमल के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आज बुधवार को हम टीम के साथ तलाशी के लिए उसके रिश्तेदार के घर भी गए थे। एसडीओपी भदौरिया ने बताया कि पति ने चरित्र शंका को लेकर मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला किया।