भोपाल मंदसौर मध्यप्रदेश राजनीति स्वास्थ

मंदसौर। गाय की सेवा करना मां की सेवा करने के समान : कलेक्टर

कलेक्टर ने आक्याबिका गौशाला का किया निरीक्षण

मंदसोर। कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने मल्हारगढ़ विकासखंड के गांव आक्याबिका पहुंचकर वहां की गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना की तथा उनकी आरती उतारी।

इस दौरान उन्होंने गायों को हरा चारा एवं गुण भी खिलाया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि गाय की सेवा करना मां की सेवा करना के समान है अर्थात हम गाय की सेवा करते हैं तो, ऐसा लगता है जैसे मां की सेवा कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति बुरा व्यक्ति हैं तो, उसको गाय की सेवा करने में लगा देना चाहिए।

जिससे वह व्यक्ति भी अच्छा बन जाता है। एक विकास की चरम अवस्था के पश्चात हम सभी गौ माता की शरण में ही जाएंगे। गौ माताओं में अनेक गुण हैं, गाय के गोबर भी गुणों से परिपूर्ण हैं। अगर गोबर को खेत में डालोगे तो फसल भी बहुत ज्यादा होगी। आज के दिन हर एक गौशाला के लिए एक एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी एक गौशाला का निरीक्षण करके आएंगे।

इस गौशाला में गोबर का उपयोग, मृत गाय से खाद बनाना, गोबर से खाद की नीलामी, गोमूत्र सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान कलेक्टर ने गौशाला में बेहतर कार्य करने वाले तथा तन, मन, धन से गायों की सेवा करने वाले लोगों का सम्मान भी किया। इस समय मल्हारगढ़ एसडीएम श्री मुकेश शर्मा, गौशाला के अध्यक्ष श्री मदनलाल राठौर सहित अन्य गौ सेवक, ग्रामीण जन मौजूद थे।

About The Author

Related posts