देश-विदेश भोपाल मंदसौर मध्यप्रदेश राजनीति

मंदसौर। कल 2 अक्टूम्बर गाँधी जयंती से जिले में 150 दिन की “भारत जोड़ो पदयात्रा” का ग्राम नांदवेल से शुभारम्भ होगा– गुर्जर

मन्दसौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष सांसद श्री राहुल गांधी जी 3570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे हैं।

इसी क्रम में मन्दसौर जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी जी के संदेश को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगें। इसी संदर्भ में मन्दसौर जिले के भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा के संयोजक महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 आक्टोम्बर से 23 मार्च तक जिले भर में भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

गुर्जर ने कहा कि भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा की शुरुआत 2 अकटुम्बर 22 से दलौदा ब्लॉक के ग्राम नांदवेल में प्रातः 9 बजे गाँधी चौपाल पर ग्रामवासियों से संवाद के बाद यात्रा शुरू होकर ग्राम बालोदिया, खेरोदा, हरचंदी, भावगढ़, माऊखेड़ी, बनी में समापन किया जावेगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल जी सहित सभी पदाधिकारि उपस्थित रहेंगे।श्री गुर्जर ने जिले के समस्त कांग्रेसजनों से अनुरोध किया है कि भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।

About The Author

Related posts