मध्यप्रदेश राजनीति रीवा

मऊगंज। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मऊगंज खटखरी हनुमना संयुक्त कार्यकर्ता बैठक पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में हुई संपन्न।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता।

रीवा मध्यप्रदेश। कबीर मिशन समाचार

प्रमोद कुमार

मऊगंज। रीवा जिले के अंतर्गत मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मऊगंज खटखरी हनुमना संयुक्त विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया साथ ही भारत जोड़ों के बाद हाथ से हाथ जोड़ो का कार्यक्रम किया गया उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्थापना दिवस मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी प्रताप भानु शर्मा मुख्य अतिथि रहे वहीं विशिष्ट अतिथि संगठन मंत्री रवि तिवारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के निर्देश के आधार पर देश सहित प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा उसी के संबंध में मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मऊगंज खटखरी हनुमना संयुक्त कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया जहां बैठक के दौरान कार्यक्रम के संबंध में रूपरेखा भी तैयार की गई यहां भाजपा सरकार की किए गए कुशासन के संबंध में भी प्रकाश डाला गया कांग्रेस के पार्टी के द्वारा भाजपा सरकार पर निशाना साधा उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार को बताया जहां इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

जहां कांग्रेस पार्टी के मोर्चा समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के हजारों की संख्या में कांग्रेश कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर के सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में संयुक्त कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि विदिशा के पूर्व सांसद व रीवा जिले के संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा साथ ही साथ साथ में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संगठन प्रभारी मऊगंज रवि तिवारी,कांग्रेस मऊगंज प्रभारी संदीप पटेल रहे। मुख्य अतिथि प्रताप भानु शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व सुखेन्द्र सिंह बन्ना के कार्यकर्ता मॉडल को पूरे रीवा में लागू करेंगे।क्योंकि 2023 में रीवा जिले के 8 विधानसभा सीटें जीत रहे जिसमें सबसे पहला नाम मऊगंज का है साथ ही साथ उन्होंने कहा की हमे गर्व है कांग्रेस पार्टी व हमारे नेता पर जिन्होंने प्रेम व भाई चारे की लिए भारत जोड़ो यात्रा किए,वही सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने अपने सम्बोधन में कहा की आजादी की लड़ाई में भाजपा का कोई रोल नहीं था।मऊगंज का कार्यकताओं के लिए मैं सदैव तत्पर था हूं और रहूंगा क्योंकि मैं बाहर से नहीं आया हूं।

मैं आपके ही बीच का हूं,वही जनपद अध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी ने सुखेन्द्र सिंह बन्ना को क्षेत्र का मसीहा बताया तो नगर परिषद अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता ने सुखेन्द्र सिंह बन्ना का आभार व्यक्त किया कि मुझे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को अपने अध्यक्ष बनाया।युवा जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने जमकर सरकार पर निशाना साधा, साथ ही साथ जिला महासचिव निलेश केशरी बच्चा भैय्या ने जमकर सुखेन्द्र सिंह बन्ना को गरीब,मजदूर,किसान, बेरोजगारों का मसीहा कहा इस मौके पर कई प्रताप भानु शर्मा के हाथों पार्षदों ने जिसमें वार्ड नं 02 पार्षद श्यामजी ओझा,वार्ड नं 06 के पार्षद रजनीश उर्फ़ राजू साकेत,वार्ड नं 14 के पार्षद बबोली कोल व कई व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली, सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रों ने पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना व एनएसयूआई के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निलेश केशरी बच्चा भैय्या की उपस्थिति में प्रताप भानु शर्मा के हाथों एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण किए इस मौके पर बहुत से वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया।

जिससे मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह,नरेंद्र तिवारी, विरेन्द्र द्विवेदी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शैलजा गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष मानस तिवारी,बाल कांग्रेस कैप्टन अमन जयसवाल,सुखलाल सोनी,पूर्व जनपद सदस्य गिरजा गुप्ता,जनपद सदस्य बसंतलाल कोल,पूर्व कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष हरिलाल कोल,शंकर सिंह नैताम ,शेषमनी कोल ,कैलाशपुर सरपंच रोहित पटेल व कई युवाओं ने अपनी बात रखी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनपद उपाध्यक्ष सुनीता उमाकेश पटेल,नगर परिषद उपाध्यक्ष शरद जय गुप्ता,जनपद सदस्य मुन्ना तिवारी,प्रशांत शुक्ला बिट्टू , सुषमा भरतलाल सोनी, राजमणि पटेल (मिश्रीलाल जी), पार्षद नवनीत तारकेश्वर गुप्ता, पार्षद सरफुद्दीन अंसारी,पार्षद चन्द्रकली प्रजापति,पार्षद प्रतिनिधि नागेन्द्र मिश्रा,पार्षद प्रतिनिधि सुरेश नाई, पूर्व सरपंच सलैया राजेन्द्र मिश्रा, दिनकर राल्ही ,चन्दमणी शुक्ला, जाह्नवी शरण तिवारी,शिवाकित सिंह चौहान,अनुराग यादव ,राकेश गुप्ता, श्यामजी गुप्ता ,केशव गुप्ता ,शरद गुप्ता ,अमृतलाल शुक्ला,आशीष सिंह,गुड्डू पाल ,सीपी पाल, प्रदीप पटेल,मकसूद खान,अन्नू खान,हिन्चलालपटेल,विद्यानिवास मिश्र,विद्याचरण दूबे ,शिप्पू सिंह बन्ना,संजय तिवारी,संजय खान, अरविंद द्विवेदी,अल्का सिंह, सोनू सेन,सिमरन द्विवेदी,शिवम् मिश्रा, जितेन्द्र गुप्ता,सूरज पटेल,रजनीश सिंह,सुरेन्द्र गुप्ता,राहुल गुप्ता,पुष्पेन्द्र गुप्ता,मनोज मिश्रा,हरिश मिश्रा,शिवराम मिश्रा,हाटा सरपंच महेंद्र सिंह चौहान,महेंद्र पटेल व हजारों की भारी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,बाल कांग्रेस,एनएसयूआई के कार्यकर्तागण के साथ ग्रामीण क्षेत्र कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts