राजगढ़ के सारंगपुर में एक युवक की जेब में मोबाइल फट गया। इस दौरान वह बाइक चला रहा था।
ब्लास्ट होते ही संतुलन बिगड़ा और युवक हाईवे पर गिर गया। जेब में मोबाइल ब्लास्ट होने से उसके टेस्टिकल्स
(अंडकोष) फट गए।घायल के भाई ने डॉक्टरों को बताया कि अरविंद ने हाल ही में रेडमी कंपनी का पुराना मोबाइल खरीदा था। रात भर चार्जिंग पर लगा रहने के बाद उसे जेब में रखकर सब्जी खरीदने गया था। एक घंटे बाद लौटते समय हादसा हो गया।
युवक की हालत अब खतरे से बाहरहादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे शाजापुर के अस्पताल भेज दिया गया। सारंगपुर के डॉ. नयन नागर ने बताया कि युवक के अंडकोष फट गए हैं। हालांकि वह खतरे से बाहर है।