गुना मध्यप्रदेश राजनीति

राघौगढ़ नगरपालिका में एक बार फिर लहराया कांग्रेस का परचम

कबीर मिशन न्यूज
जिला संवाददाता :- रामहेत बारोलिया की रिपोर्ट

कांग्रेस ने जीतीं 16 तो भाजपा के खाते में आईं 68 सीटें
गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका में कांग्रेस का परचम लहराया है। इस दौरान ने 16 वार्डों में जीत हासिल कर अपना बहुमत बनाएं रखा। वहीं भाजपा के खाते में 8 सीटें आई। जहां कांग्रेस को पिछली बार की अपेक्षा इस बार 2 सीटों का नुकसान तो भाजपा को चार सीटों का फायदा हुआ। यहां 20 जनवरी को मतदान के बाद सोमवार सुबह से मतगणना का कार्य आईटीआई राघौगढ़ के भवन में शुरू हुआ।


दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर की नगरपालिका होने के कारण यहां प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर निगाहें लगी हुई थी। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल नगर सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज थे। लेकिन मतों की गिनती के बाद 24 वार्डों में से 16 पर कांग्रेस और आठ वार्डों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। हालांकि, कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन चार सीट खोना भी पड़ीं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को चार सीट की बढ़त के साथ ही आठ वार्ड जीत लिए हैं।


वहीं मतगणना के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 1, 3 और अब 8 वार्ड जीते खास बात यह है कि राघौगढ़ नगरपालिका में शुरू से कांग्रेस का कब्जा रहा है। लेकिन तीन चुनावों से भाजपा अपना प्रदर्शन लगातार सुधार रही है। वर्ष 2013 के चुनाव में 24 वार्डों में से भाजपा को एक और कांग्रेस ने 23 सीट जीती थीं। इसी तरह 2018 के चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों की बढ़त बनाकर आंकड़ा चार पर पहुंचाया। अब 2023 के चुनाव में फिर भाजपा ने चार सीट की बढ़त बनाई और आठ वार्ड जीते।


इसमें से वार्ड 1 से चंद्रशेखर बुनकर कांग्रेस, 2 से डिंपल कश्यप कांग्रेस, 3 से रचना श्रीलाल कुशवाह कांग्रेस, 4 से गोपाल पटवा भाजपा, 5 से राजेश साहू कांग्रेस, 6 से नाजरा एजाज शेख कांग्रेस, 7 से विजय साहू कांग्रेस, 8 से वर्षा गणेशराम माली, 9 से अनीता कोरी भाजपा, 10 से विमलबाई सैनी कांग्रेस, 11 से गुड्डीबाई अशोक मीना, 12 से महाराजसिंह लोधा, 13 से अंतिमा अंकित शर्मा भाजपा, 14 से रामस्वरूप मीना कांग्रेस, 15 से राजकुमारी बृजेश धाकड़ कांग्रेस, 16 से मौसम बाई कांग्रेस, 17 से महेश कांग्रेस, 18 से विनोद उपाध्याय कांग्रेस, 19 से राममोहन चौकसे भाजपा, 20 से गोलू लोधा कांग्रेस, 21 से रामबाई मांगीलाल भाजपा, 22 से श्वेता मनीष अग्रवाल भाजपा, 23 से शमीम बानो कांग्रेस, एवं 24 से विवेक कुमार भाजपा से विजयी रहे।

About The Author

Related posts