मंडल प्रभारी योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर रामकोला में आज पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामकोला में मंडल कार्यालय पर पार्टी का झंडा रोहण कर वंदे मातरम् का गान हुआ। एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाया गया ।
पार्टी को उच्च शिखर पर पहुचाने के लिए अपना सब कुछ न्योक्षावर करने वाले कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताबंधुओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने पार्टी का झंडा रोहण किया।मंडल अध्यक्ष ने कहा
कि आज पार्टी अपने परम वैभव पर त्याग और समर्पित कार्यकर्ताबंधुओ के कारण पहुची है। न जाने कितने कार्यकर्ता बंधुओ ने पार्टी को सिचने में अपना पुरा जीवन खपा दिया। ईश्वर हमें वह शक्ति दे जिससे पार्टी की निरंतर सेवा करते रहे और को हमेशा आगे बढ़ाते हुए
जन सेवा करते रहे। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रसिद्ध नाथ दुबे, मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम तिवारी, मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू, प्रतीक श्रीवास्तव, किसान मोर्चा महामंत्री मृत्युंजय पाण्डेय,शक्ति केंद्र संयोजक अमित दुबे, अमित गोविन्द राव, दिनेश गोंड, पूर्व मंडल
महामंत्री दिनेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध खरवार, मदन मुरारी पाण्डेय, धर्मदेव शर्मा, विवेक राव, मुबारक अली, राकेश चौधरी, सुधाकर चौरसिया, अतुल, देवेंद्र जायसवाल, राजन गोविंद राव, अमर नाथ कुशवाहा, प्रेम शर्मा, सोभित, राजेश, सत्रुघन सहित अनेक कार्यकर्ताबंधु लोग मौजूद रहे।