नीमच

प्राइवेट बस संचालक कर रहे अपनी मनमानी, परिवहन नियमो को ताक पर रख कृषि जिंसों की कर रहे ओवरलोडिंग

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। नीमच जिले से अन्य जिलों व राज्यो में जाने वाली प्राइवेट बसों से अवैधानिक परिवहन जोरो शोरो से चल रहा है। जैसे मानो पूरे नीमच प्रशासन को ये पता है और वह आंखे बंद कर बैठे हैं और ध्यान नही दे रहे है। खासकर परिवहन विभाग जिन्होंने कुछ समय पहले ऑटो रिक्शा वाले गरीबो को खूब नोच कर खाया। किसी का कर्जा कराया तो किसी से पेसो की व्यवस्था नही हुई उनका रिक्शा जब्त कर लिया। आटो रिक्शा वालो के परमिट,लाइसेंस,फिटनेस,प्रदुषण कार्ड, रेडियम आदि सभी कागज पूर्ण करवा दिए। क्योंकि ऑटो रिक्शा वाले शहर से दूर अन्य राज्यो में सवारी छोड़ने जाते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन को बस संचालकों की मनमानी नही दिख रही जो यात्रियों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ओवरलोडिंग कर कई क्विंटल माल लादकर बसों की छतों पर और सीटों के नीचे रखकर अवैधानिक परिवहन कर रहे हैं। बस संचालको ने यात्रियों के परिवहन को कृषि जिंसों का परिवहन बना दिया। कृषि जिंसों का अवैधानिक परिवहन टैक्स चोरी की आड़ है। जिससे टैक्स बच जाए। अधिकांश बस संचालक लोभ-प्रलोभ में इतने लीन हो गए है कि उनको यह भी नही पता कि वह किसी दिन बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। इन बस संचालको ने ओवरलोडिंग के लिए जगह भी चुन रखी है। कोई बस स्टैंड की पुलिया के पास ओवरलोड करते हैं तो कोई नीमचसिटी रोड व रोडवेज बस स्टैंड पर ओवरलोड करते हैं। ये सभी ओवरलोडिंग बसे मुख्य मार्ग एसपी कार्यालय, केंट थाना व कलेक्टर कार्यालय के आगे से प्रशासन की आंख में धुंआ झोंकते हुए निकती है। और इन पर किसी का ध्यान नही होता। वर्तमान में बारिश का मौसम शुरू हो गया है और बारिश में नदी नाले उफान पर रहते हैं। सड़को पर पानी भरा रहता है ऐसे में बसे ओवरलोड होकर दौड़ेगी तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जागकर कोई कार्यवाही करता है या ऐसे ही बस संचालक अपनी मनमानी करते रहेंगे।और यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाते रहेंगे।

About The Author

Related posts