नीमच मध्यप्रदेश

सुर्खियों में रहने वाली होटल अम्बिका लॉज में चल रहा देह व्यापार,प्रशासन का नही है इस ओर ध्यान….

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। सुर्खियों में रहने वाली होटल अम्बिका लॉज फिर सुर्खियों में, खुलेआम देह व्यापार चल रहा है। पुलिस प्रशासन का नही है इस और ध्यान या कुछ और ही है मामला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अम्बिका लॉज में जोरो शोरो से चल रहा देह व्यापार, यात्रियों के ठहरने के नाम पर ठहराया जाता है प्रेमियों के जोड़ो को, और बिना आई डी लिए रूम दिया जाता है। बस स्टैंड पर स्थित अम्बिका लॉज पर पहले भी एक लड़की खिड़की से कूद गई थी। जब वह लड़की ठहरने आई थी तो भाग क्यों गई थी इसका मतलब उसे जबरदस्ती कोई लाया था। और अभी की बात की जाए तो इस लॉज में देह व्यापार जारी है। यहाँ कई महिलाएं कस्टमर के लिए आती है और अम्बिका लॉज के मैनेजर से कस्टमर की बात करती है। मैनेजर कस्टमर देता है और मोटी रकम लेता है। इस और प्रशासन का कोई ध्यान नही है। या प्रशासन ध्यान देना नही चाहता। जब जानकारी मिलने पर कबीर मिशन द्वारा जांच की गई तो मैनेजर द्वारा ठहरने वाले की आई डी बताने से इंतजार किया गया और कहा कि बुलालो किसी को भी हमें पुलिस द्वारा मना किया गया है किसी को आई डी बताने से थाने से लिखत में लाओ जब आई डी बताएंगे। जब केंट थाने में इस मामले को अवगत कराना चाहा तो किसी भी अधिकारी ने फ़ोन नही उठाया। और किसी ने तो बहाना बना दिया। इसका मतलब तो पुलिस प्रशासन का भी इस और ध्यान है पर वह ध्यान नही दे रही। अब देखना होगा कोई कार्यवाही होगी या ऐसे ही खुलेआम चलता रहेगा देह व्यापार…?

About The Author

Related posts