कबीर मिशन समाचार पत्र शाजापुर
हसील संवाददाता मोहित मालवीय जी की रिपोर्ट
शाजापुर में नौतपा के पांचवें दिन मौसम ने करवट ली।
गुरुवार शाम करीब 5 बजे से तेज हवाओं और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। दिनभर की भीषण उमस के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ आधे घंटे तक बारिश होती रही।इस बार नौतपा में जिले का तापमान सामान्य से कम है।
आमतौर पर इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस साल यह 35-7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मौसम वैज्ञानिक सत्येन्द्र धनोपिया के अनुसार, जिले में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है।