English देश-विदेश मध्यप्रदेश राजनीति राजस्थान रोजगार लेख शिक्षा समाज स्वास्थ

राजस्थान। शिक्षा चिकित्सा और पर्यावरण के लिए युवाओं के साथ मिलकर कर रहे सेवा- बलवंत मेघवाल, सिरोही

Table of Contents

जिला सिरोही राजस्थान के ग्राम रेवदर के रहने वाले युवा समाजसेवक श्री बलवंत मेघवाल जी की उम्र महज 25 वर्ष है और उन्होंने समाज गाँव जिले राज्य मै वो मुकाम हासिल कर लिया है वे रेवदर ग्राम में जीवन सारथी नाम कि संस्थान का संचालन करते हैं। श्री बलवंत मेघवाल जी ने युवाओं को जोड़कर दो साल से जीवन सारथी संस्थान चला रहे हैं। वे शिक्षा, चिकित्सा, सेवा,समाज जागरूकता और पर्यावरण के लिए जनजागरण अभियान चलाते हैं। पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहे हैं।

इनके कार्य कुशलता से वे सिरोही जिले में आज विशेष पहचान रखते हैं और इस विशेष पहचान का सबसे बड़ी बात यह भी है कि यह स्वयं भी युवा है बचपन से ही समाजिक कार्यों में रूचि रखते हैं और अनेक युवाओं को जोड़कर समाज में युवा सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं।

जाने जीवन सारथी संस्थान रेवदर बारे में :


एक सामाजिक सँस्थान जो समाजसेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह सँस्थान गरीब और जरूरतमन्दों के लिए हरसंभव कार्य कर रही है।
●स्वच्छता को लेकर रैलियाँ।
●चिकित्सा एवं स्वास्थय शिविरों का आयोजन।
●रक्तदान शिविरों का आयोजन।
●दिवाली पर छोटी सी मुस्कान अभियान के तहत क्षेत्र के गरीब जरुरत मंद परिवारों के घर घर जाकर नए पुराने कपड़े़, पटाखे, मिठाईयों का वितरण।
●सर्दियों में गरीब बस्तियों में कम्बलों का वितरण। ●वृक्षारोपण।
●पशुओं के लिए बड़े सीमेंट टैंकों का निर्माण।
●क्षेत्र में पशुओं के लिए छोटी छोटी सीमेंट की टँकीयो की व्यवस्था।
●पक्षियों के लिए परिंडे लगवाए।
●जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन।
●विविध दिवसों पर कार्यक्रमो का आयोजन।
●चरण पादुका अभियान के तहत आदिवासी विद्यालयों में जूतों का वितरण, विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण।
●प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह।

◆कोरोना काल में
राशन कीटो का वितरण, क्षेत्र को पूर्ण सेनेटाइज, सेनेटाइज चेम्बर लगाया, मास्को का वितरण, टँकीया, परिंडे, पशुओं के लिए हरा चारा, प्रशासन के साथ जागरूकता अभियान के तहत रैलियां एवं सँस्थान द्वारा ऐसे सभी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो को किया जा रहा है। यह सँस्थान इतनी बड़ी सँस्थान तो नही है। पर लोगों के प्यार और सहयोग से यह अपने सामाजिक कार्यो में उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है और इसी तरह सँस्थान को आपका स्नेह हमे मिलता रहे जिससे यह सँस्थान इस क्षेत्र में गरीब और जरूरतमनंद के लिए दिन- रात कार्य करती रहें हैं।


बलवन्त मेघवाल
अध्यक्ष:- जीवन सारथी सँस्थान रेवदर
सम्पर्क: 8875584405

About The Author

Related posts