मध्यप्रदेश राजगढ़

राजगढ – जिले के 21 पंचायत सचिव सस्पेंड और भी कई पर गिर सकती है गाज अभी जांच जारी

कबीर मिशन समाचार। राजगढ़, मध्यप्रदेश

पवन मेहरा

राजगढ़। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक सभी स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्य से संबंधित राशि आहरण करने के पश्चात कार्य ना कराए जाने पर। कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरांत जिला पंचायत राजगढ़ द्वारा।

जनपद पंचायत सारंगपुर के मदनलाल चौहान तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत आसारेटा पंवार, कमल किशोर शर्मा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत लिमाचौहान,पीरुलाल कटारिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पाडल्यामाता, दिनेश परमार तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत रामपुरिया एवं देवकीनंदन शर्मा सचिव ग्राम पंचायत रामपुरिया, सूरजसिंह तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सरेडी, रामचरण जाट तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत सराली, जनपद पंचायत राजगढ़ के रामदयाल पिपलोटिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बगा एवं रामबाबू प्रजापति सचिव ग्राम पंचायत बगा,

जनपद पंचायत ब्यावरा के लाकेशसिंह चौहान तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुंडीखेड़ा एवं मोहन सिंह सचिव ग्राम पंचायत कुंडीखेड़ा, सीताराम दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तलावली, राजेश सोंधिया तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पाडलीगुसाईं, लक्ष्मण गीर तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तरेना-59 एवं रमेशचंद्र दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत तरेना-59,

जनपद पंचायत खिलचीपुर के चंपालाल लववंशी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कुशलपुरा, गोपालराम दांगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कांकरिया, भगवानसिंह तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत छिपीपूरा, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के मनोहरलाल प्रजापति तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा, मोहन सोनगरा तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बोकड़ी, लक्ष्मीचंद सेन तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत ताजपुरा, आदि को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

About The Author

Related posts